रांची, सितम्बर 5 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी के प्रतिभावान तीरंदाज कृष्णा साहू ने ऑल इंडिया नवोदय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। हरियाणा के फतेहाबाद में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में कृष्णा ने इंडियन राउंड अंडर-19 बालक वर्ग में पटना जोन का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में कृष्णा ने टीम स्पर्धा में रजत पदक, व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य तथा ओवरऑल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने दिसंबर में महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। कृष्णा साहू ने तीरंदाजी का प्रशिक्षण खूंटी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय से शुरू किया था। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के तीर...