चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर। दपू रेलवे मेंस फेडरेशन और दपू रेलवे मेंस यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में आगामाी 22 अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया ट्रैकमैन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया ट्रैकमैन कॉन्फ्रेंस में ट्रैकमैन को 42 सौ ग्रेड पे देने, दस प्रतिशत एलडीसीई खुला करने, पेट्रोलिंग ज्यादा से ज्यादा 12 किलो मीटर करने, ट्रैकमैन को टेक्निकल माना जाए और टेक्नीशियन का दर्जा दिया जाए और ट्रैकमैन के माता-पिता को पास और मेडिकल सुविधाएं देने, जेई पीडब्लूआई प्रमोशन में सिर्फ सिनियरिटी के आधार पर बिना लिखित टेस्ट करने सहित कई मांगें शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...