खगडि़या, मई 3 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर योगेंद्र भवन खगड़िया में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता के जिलाध्यक्ष रमेश चंद चौधरी ने की। मौके पर भाकपा के बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा दुनिया के पैमाने पर सबसे पहले मजदूर का आंदोलन काम के घंटे एवं मजदूरी के निर्धारण के लिए दुनिया के मजदूरों ने अपने अधिकार के लिए अमेरिका के शिकागो शहर में आंदोलन की शुरुआत किए थे। मौके पर किसान नेता प्रभाशंकर सिंह, सीपीआई जिला सचिव पुनीत मुखिया, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी एवं महासचिव कुमारी निर्मला, निर्माण मजदूर यूनियन के नेता चंद्रजीत यादव एवं शंकर पासवान, एटक नेता कां बिंदेश्वरी शाह, अधिवक्ता चमकलाल सिंह आदि मौजूद थ...