बरेली, सितम्बर 2 -- ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए पश्चिमी यूपी की टीम घोषित बरेली।गोवा के मडगांव में 7 से 9 सितंबर तक होने वाली ऑल इंडिया इंटर जोनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम घोषित कर दी गई है। इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। महासचिव अनीश नरूला ने बताया कि टीम 5 सितंबर को गोवा रवाना होगी। टीम के कोच वीरेंद्र कुमार होंगे। कृष्ण प्रताप महतो को कप्तान और अक्षित सक्सेना को उपकप्तान बनाया है। टीम में साईं सक्सेना, अनुभव सक्सेना, अविरल राजपूत, ओम कश्यप, रोहित, अवनीश, राहुल, अनिकेत पाल, अमन, हरीश, समीर और नैमिष शामिल हैं। यह भी पढ़ें- ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता को टीम में हुआ चयन यह भी पढ़ें- टेबल टेनिस का ट्रायल 9 सितंबर से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...