रिषिकेष, नवम्बर 23 -- ऋषिकेश में आयोजित दो दिवसीय छठी आईएसकेओआई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के 300 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम और मध्य प्रदेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रविवार को मायाकुंड स्थित हनुमान मंदिर के हॉल में आयोजित ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए। जिसके पश्चात विजेताओं की घोषणा की गई। प्रतियोगिता आयोजक क्योशी विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब से 300 खिलाड़ियों ने शिरकत की। जिसमें जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जिसमें 18 गोल्ड, 12 सिल्वर, 10 ब्राउंज जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह...