औरैया, जुलाई 13 -- ग्राम जगन्नाथपुर निवासी सार्थक राज तिवारी ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। कानपुर के एसी हॉल अंध विद्यालय में 12 जुलाई को आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप कानपुर कराटे लीग में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में सार्थक राज तिवारी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।प्रतियोगिता के समापन पर कार्यक्रम के अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने सार्थक को ट्रॉफी और स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि सार्थक की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर ...