गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- गाजियाबाद, वंदना। ऋषिकेश में आयोजित हुई द्वितीया ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में नौ राज्यों से 440 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें गाजियाबाद कराटे स्कूल से पांच खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें से तीन ने पदक जीतकर सफलता हासिल की। स्कूल के महासचिव शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में रौनक सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं शौर्य श्रीवास्तव और रितेश ने रजत पदक जीते। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह और आरके सप्रू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...