मेरठ, अप्रैल 17 -- अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में आयोजित ऑल इंडिया स्नूकर टूर्नामेंट के अंतिम दिन मुकाबले रोमांचक रहे। प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 15 अप्रैल को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में इंडिया नं. 2 खिलाडी आदित्य मेहता ने यूपी नं. 1 खिलाडी आयुष मित्तल को 5-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ब्रजेश धमानी 4-2 से मनन चंद्र के खिलाफ बढ़त बनाए हुए थे, मैच के दौरान मनन चंद्र के चोटिल हो जाने के कारण उन्हें मुकाबला बीच में ही छोड़ना पड़ा, जिससे ब्रजेश धमानी को विजेता घोषित कर दिया गया। 16 अप्रैल को खेले गए फाइनल मुकाबले 11 फ्रेम में ब्रजेश धमानी ने आदित्य मेहता को एकतरफा मुकाबले में 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- ओलंपियाड का फोटो कैप्शन सेमीफाइनल में आदित्य मेहता ने श...