ऑल इंडिया एस्टेरॉइड सर्च कैंपेन का हिस्सा बनेंगे छात्र
महोबा, मई 12 -- महोबा, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का निखारने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को विज्ञान से जोड़ने के लिए जिले में 40 इसरो स्पेस साइंस लैब का निर्माण कराया जा चुका है। अब छात्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान से जुडेंगे। जहां दूरबीनों के जरिए खगोलीय गतिविधियों की जानकारी होगी। बता दें कि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की पहल पर जिले में 40 इसरो स्पेस साइंस लैब का निर्माण कराया गया है जहां छात्रों को खगोलीय गतिविधियों और ग्रहों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। अब छात्रों को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान में जुड़ने का मौका मिलेगा। अनुसंधान से जुड़कर छात्रों को वैज्ञानिक पद्धतियों पर कार्य करने का मौका मिलेगा। जिले के 900 से अधिक छात्रों के द्वारा पंजीकरण किया गया है। सूर्य महोत्सव में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.