मेरठ, जनवरी 30 -- स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में गुरुवार को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ। उद्घाटन पर्यावरण मंत्री कृष्ण पाल मलिक ने किया। विशिष्ट अतिथि एआईयू पर्यवेक्षक धीरज कुमार, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सोनीपत हरियाणा के प्रोफेसर डॉ योगेश ठाकुर, पैरा ओलंपिक शूटर मनीष नरवाल, 70 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल सौरभ डिमरी, चौधरी चरण सिंह विवि के खेल निदेशक डॉ जीएस रुहल, आईसीए इंडिया एस राजू, आईआईएमटी विवि के डीन शारीरिक शिक्षा डॉ वीरेंद्र पटियाल मौजूद रहे। संचालन तकनीकी अधिकारी डॉ. अमरेंद्र मान, अभिषेक वशिष्ठ, राजेश परमार, अनुबा ढिल्लन, प्राजक्ता, डॉ. हिमानी सिंह, जानी चौधरी, विपिन दांगी और सुधीर सिंह ने किया। समारोह का शुभारंभ संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, सीईओ प्रोफेसर डॉ शल्या राज, प्रति कुलप...