अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आगाज गुरुवार को किया गया। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. नईमा खातून, कुलपति प्रो. एनबी सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रो नईमा खातून द्वारा चैंपियनशिप ओपनिंग की घोषणा की गई। घोषणा होते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डॉ प्रवीण सिंह जादौन, प्रतियोगिता संयोजक द्वारा चैंपियनशिप व प्रतियोगिता से संबंधित संक्षिप्त जानकारी दी गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड के अभिषेक रघुवंशी और उत्तर प्रदेश के विशाल चौधरी के मध्य रोमांचक सुपर मैच के साथ किया गया। जिसमें विशाल चौधरी विजयी रहे। मैच के विजेता एवं उपविजेता को क्रमशः दस हजार ...