मेरठ, मार्च 20 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैंपियनशिप (महिला वर्ग) का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। तीन दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग के डीन डॉ. वीएस पटियाल और डीन एक्टिविटीज डॉ. लखविंदर सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य निर्णायक संकल्प अरोड़ा के साथ ऑर्बिटर्स स्वाती भट्ट, विवेक त्यागी, प्रीति त्यागी और शोभित जैन को भी सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में वूमेन ग्रैंडमास्टर सविता श्रीबी और रक्षिता रवि आकर्षण का केंद्र रह...