मुंगेर, अप्रैल 13 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर स्थित जेएमएच मल्टीकेयर हब परिसर में रविवार को फ्री मेगा ऑर्थो कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में शहर व ग्रामीण इलाकों से करीब 250 रोगियों ने बीएमडी जांच का लाभ उठाया, जबकि करीब 300 लोगों ने डॉक्टर से हड्डी संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया। इससे पूर्व कैंप का उद्घाटन आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने फिता काटकर की। तथा बीएमडी जांच भी कराया। मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन रजा ने बताया कि बीएमडी जांच काफी महंगा होता है, लेकिन यहां जांच की सुविधा कैंप लगाकर मुफ्त दी गई है। इस सुविधा के माध्यम से लोगों को अपनी हड्डियों की स्थिति और घनत्व की सटीक जानकारी मिली। मौके पर रोहित सिन्हा, रंजीत कुमार, संजीव कुमार, लायंस क्लब आदर्श के रतन घोष, उमेश सिंह, मधु सिंह, शैली मैडम, निमाई...