नई दिल्ली, फरवरी 24 -- हड्डियों के डॉक्टर ने बहुत ही कॉमन कारण शेयर किए हैं जो आमतौर पर घुटनों के दर्द के लिए जिम्मेदार होते हैं। वहीं ज्यादातर लोग इन कारणों को इग्नोर करते हैं या फिर हल्के में लेते हैं। तभी आगे चलकर जब उम्र बढ़ती है तो घुटने का दर्द भी बढ़ जाता है या होने लगता है। हड्डियों के डॉक्टर अनूप मोहन नायर ने ऐसे ही 5 कारण शेयर किए हैं जो घुटने में दर्द के लिए ज्यादातर जिम्मेदार होते हैं।लंबे टाइम तक बैठना आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग फिजिकली एक्टिव नहीं होते। 8-10 घंटे लगातार कुर्सी पर बैठकर बिता देते हैं। जिसका असर घुटनों पर पड़ता है। लगातार इनएक्टिव रहने की वजह से घुटने काफी स्टिफ हो जाते हैं और जब खड़े होकर चला जाए तो घुटने दर्द करने लगते हैं। लगातार यहीं जीवनशैली घुटने के दर्द को बढ़ाती है।पुरानी चोट आमतौर पर यंग लोग ...