दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, ईदगाह रोड, लहेरियासराय में एनएबीएच एंट्री लेवल का निरीक्षण अप्रैल 2025 में किया गया था। गुरुवार को इस अस्पताल को एनएबीएच एंट्री लेवल सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी प्राप्त हुई। इस प्रमाणपत्र के अंतर्गत अस्पताल में ऑर्थोपेडिक के सभी प्रकार के ऑपरेशन जिसमें जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी भी शामिल है, करने की अनुमति प्रदान की गई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. गौरी शंकर झा ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ तथा सभी मरीजों को शुभकामनाएं दी। कहा कि भविष्य में भी अस्पताल इसी प्रकार उत्कृष्ट एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...