नई दिल्ली, मई 15 -- राजस्थान में सरकारी संसाधनों के कथित दुरुपयोग को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता दिख रहा है। अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ ने राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा है। संघ का दावा है कि बिना अनुमति और नियमों की अनदेखी कर राजकीय वाहनों का इस्तेमाल निजी और अनधिकृत यात्राओं में किया जा रहा है, जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजयवीर सिंह ने इस मुद्दे को "व्यवस्था में बढ़ती लापरवाही और जवाबदेही की कमी" का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अधिकारीगण अपने कार्यक्षेत्र से बाहर सरकारी वाहनों का उपयोग कर रहे हैं, जबकि इसके लिए विभागाध्यक्ष, प्रमुख शासन सचिव या संभागीय आयुक्त की पूर्व...