हल्द्वानी, मार्च 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। लामाचौड़ स्थित ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रोन के सहयोग से 16 से 21 मार्च तक एआई एवं ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देना रहा, ताकि वे विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी दे सकें। इसी क्रम में विद्यालय में एआई लैब की भी स्थापना की गई। प्रशिक्षक नितिन कटारिया ने शिक्षकों नितिन त्रिपाठी, चंचल पंत, मेघा जोशी, गायत्री खत्री और योगेश त्रिपाठी को एआई व ड्रोन तकनीक के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय प्रबंधन ने संस्थापक सनी कुमार और प्रशिक्षक नितिन कटारिया का आभार जताते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अहम कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...