ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों में धरना प्रदर्शन, 755 कर्मचारी जुटे
कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर। भारतीय मजदूर संघ, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ और सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को कानपुर की ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ओईएफ) और आयुध निर्माणी (ओएफसी) में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। दोनों संस्थानों के मुख्य द्वार पर कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और ज्ञापन सौंपे। राष्ट्रव्यापी आंदोलन में ओपीएस समेत कर्मचारियों की विभिन्न मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं और फैक्ट्री प्रबंधनों को ज्ञापन दिया। ओईएफ में मजदूर संघ की ओर से डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर अर्धदिवसीय धरना दिया गया। इसमें 755 कर्मचारियों और श्रमिकों ने हिस्सा लिया। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के संयुक्त मंत्री योगेंद्र सिंह चौहान ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, बोनस की सीलिंग बढ़ाने, आठवें वेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.