ऑर्डनेंस कर्मियों को सरकारी और कॉरपोरेट सेवा चुनने का विकल्प
कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अर्मापुर स्थित एडब्ल्यूईआईएल (एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड) मुख्यालय में सीएमडी उमेश कुमार सिंह से मुलाकात की। इसमें हाल ही में जारी ओवरटाइम एरियर भुगतान के आदेश को लेकर प्रबंधन से बातचीत की गई। इसमें कर्मचारियों के ऑप्शन फॉर्म और सेवा शर्तों पर चर्चा के दौरान सीएमडी ने बताया कि डीपीएसयू की ओर से ऑप्शन फॉर्म जारी किए जा चुके हैं और 15 जुलाई तक सभी कर्मचारियों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों के लिए ऑप्शन फॉर्म भरना अनिवार्य है। निर्धारित समय में विकल्प नहीं भरने वाले कर्मचारियों को स्वतः डीपीएसयू में समाहित (एब्जॉर्ब) माना जाएगा। यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग ने बढ़ाई जरूरी डेडलाइन, 31 जुलाई अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.