छपरा, मई 12 -- परसा, भेल्दी, मढ़ौरा और दरियापुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी मई 2023 से अब तक इस विशेष अभियान के तहत कुल 366 लड़कियों को मुक्त कराया गया छपरा, हमारे संवाददाता। मानव तस्करी और महिलाओं के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों पर छापेमारी कर 19 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- गोपालगंज:आर्केस्ट्रा समूहों पर बड़ी कार्रवाई, 40 से अधिक नाबालिग लड़कियां मुक्त,22 गिरफ्तार छापेमारी का विवरण संयुक्त टीम द्वारा परसा, भेल्दी, मढ़ौरा और दरियापुर थाना क्षेत्रों में संचालित ऑकेस्ट्रा स्थलों की घेराबंदी कर देर रात सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 19 नाबा...