ऑर्किड में ट्रेकियल वाई स्टेंट का सफल प्रत्यारोपण
रांची, मई 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। ऑर्किड मेडिकल सेंटर, रांची में इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी विभाग के डॉ निशिथ कुमार ने झारखंड में पहली बार जटिल मैलिग्नेंट ब्रोंको-इसोफेजियल फिस्टुला से पीड़ित मरीज में कर्वड ट्रेकियल वाई सेल्फ-एक्सपैंडिंग मेटैलिक स्टेंट का सफल प्रत्यारोपण किया। प्रक्रिया जनरल एनेस्थीसिया के तहत रिजिड ब्रोंकोस्कोपी एवं फ्लोरोस्कोपी गाइडेंस की सहायता से की गई। इसके बाद मरीज को कुछ घंटों के भीतर सुरक्षित रूप से वेंटिलेटर से हटाकर सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। स्थिति संतोषजनक है। डॉ निशिथ ने बताया कि इस प्रकार की जटिल एवं अत्याधुनिक इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी प्रक्रियाओं के लिए अब तक झारखंड के मरीजों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई अथवा कोयंबटूर जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था। अब यह सुविधा रांची में उपलब्ध होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.