नई दिल्ली, मई 16 -- गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ा, जोकि काफी समय से पहले स्थान पर मौजूद थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में हाईस्कोरिंग मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम को 29 रनों से हराया। गुजरात की लगातार पांच जीत के बाद पहली हार है, जबकि कोलकाता ने अपना पांचवां मुकाबला जीता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी के अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 247 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों के बावजूद 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी।साई सुदर्शन के सिर सज...