नई दिल्ली, जुलाई 16 -- चने की दाल और बेसन की पकौड़ियां तो खूब खाई होगी। काफी सारे लोग मूंग, उड़द की पकौड़ियां भी बनाते हैं। लेकिन अब की बारिश हो तो आप बनाएं ऑरेंज वाली दाल से पकौड़ियां। वहीं ऑरेंज दाल जिसे मसूर बोलते हैं। मसूर की बगैर छिलके वाली दाल ऑरेंज कलर की होती है और काफी सारे लोग इसे लाल दाल भी बुलाते हैं। आमतौर पर इसे लोग दाल की तरह ही बनाते हैं और चीजें बनाने में इसका यूज नहीं करते। जबकि ये न्यूट्रिशन से भरपूर होती है और इसका इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। तो अगर आप ने अभी तक कभी भी इसके पकौड़े ट्राई नहीं किए हैं तो एक बार जरूर बनाएं। नोट कर लें बिल्कुल आसान सी रेसिपी।लाल दाल की पकौड़ी की सामग्री दो कप मसूर की बिना छिलके वाली दाल दो प्याज लच्छेदार कटा हुआ एक चम्मच जीरा धनिया पाउडर एक चम्मच हल्दी पा...