नई दिल्ली, मई 22 -- IPL 2026 Orange Cap Updated List: गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल 2026 का 66वां मैच खेला गया। जीटी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीएसके को 89 रनों से रौंदकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। जीटी ने गुरुवार को 229/4 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में 140 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह सीएसके की आईपीएल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। गुजरात को ना सिर्फ धमाकेदार जीत मिली बल्कि सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के सिर फिर से ऑरेंज कैप सज गई। वह जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने 14 मैचों में 49.07 के औसत से 638 रन जुटाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धसतकीय पारियां शामिल हैं। सुदर्शन ने सीएसके के खिलाफ 53 गेंदों ...