नई दिल्ली, मई 28 -- IPL 2026 Orange Cap List- राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 15 साल के इस खिलाड़ी ने 97 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी में 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक सीजन में 600 रन का आंकड़ा 200 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ पार किया है। जी हां, IPL के 18 साल के इतिहास में इससे पहले कोई ऐसा नहीं कर पाया था। राजस्थान रॉयल्स को अब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ना है। ऑरेंज कैप के लिए उनकी लड़ाई 2 ही खिलाड़ियों से रह गई है। विराट कोहली लिस्ट में अब काफी दूर हो गए हैं। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की पारी ने गेल क...