नई दिल्ली, मई 23 -- IPL 2026 Orange Cap List- लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 68वां मैच आज यानी शनिवार, 23 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, ऐसे में वह दूसरी टीमों का प्लेऑफ समीकरण बिगाड़ने में लगी हुई है। वहीं पिछले 6 मैचों में हार का सामना करके आ रही पंजाब किंग्स की टीम के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का आखिरी मौका है। अगर आज पीबीकेएस को हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। प्लेऑफ की दौड़ के साथ-साथ ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड पर भी हर किसी की नजरें रहेगी। आईए जानते हैं आज कौन-कौन से खिलाड़ी एक्शन में रहेंगे। यह भी पढ़ें- RCB पर मंडराने लगा था खतरा, रजत पाटीदार की समझदारी ने दिलाया नंबर-1 का पायदानमिचेल मार्श के पास ऑरेंज कैप की रेस में ...