नई दिल्ली, मई 10 -- IPL 2026 Orange Cap List- आईपीएल 2026 अपने अंतिम पड़ाव की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जैसे-जैसे लीग स्टेज का अंत नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे पॉइंट्स टेबल और ऑरेंज कैप व पर्पल कैप का रोमांच बढ़ता जा रहा है। आज यानी रविवार, 10 मई को ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली, संजू सैमसन और रियान रिकल्टन जैसे दिग्गज खिलाड़ी होंगे। आज आईपीएल की तीन सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक्शन में होगी। दिन का मैच चन्नई और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा, वहीं शाम में आरसीबी की टीम एमआई से भिड़ेगी। आईए एक नजर आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड पर एक नजर डालते हैं- यह भी पढ़ें- IPL 2026 Playoff में पहुंचने के किस टीम के कितने प्रतिशत चांसेस? 5 टीमें रेस मेंहेनरिक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप फिलहाल ऑर...