अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बुधवार रात आई आंधी-बारिश के बाद गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर धूप-छांव को खेल चलता रहा। हवा में नमी बनी रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि शाम होते-होते एक बार फिर मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज गर्जन के साथ चलने वाली आंधी में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.