गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता पूर्वी यूपी में कोहरे का सितम गुरुवार को कुछ कम रहा लेकिन गलन ने लोगों को बेहाल किया। कोहरे और गलन की वजह से मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस कारण गुरुवार को सबसे ज्यादा गिरावट रात के न्यूनतम तापमान में रही। बीते 24 घंटे में रात का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि, दिन में निकले धूप ने कुछ राहत जरूर दी लेकिन शाम होते ही ठंड के साथ गलन बढ़ गई है। पूर्वी यूपी में गुरुवार को मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। गुरुवार की सुबह मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था। आसमान धीरे-धीरे साफ हो रहा था। कोहरा छंट रहा था। दोपहर में सूरज निकला। शाम होते ही कोहरे की आमद हुई। आसमान में मौजूद क...