महोबा, मई 13 -- महोबा ,संवाददाता ।ऑयल मिल में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से मिल में रखा चना जलकर खाक हो गया। ऑयल टैंक तक आग पहुंचने से आग भड़क गई ।मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई बाद में दमकल ने आग पर काबू पाया । शहर के समद नगर वार्ड में ऑयल मिल में बीती रात एका एक आग लग गई। बताया जा रहा है कि रात में ऑयल मिल में एक दो कर्मचारी थे जैसे ही आज की चिंगारी भड़की सूचना मिल संचालक को दी गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया ।आग की चपेट में आने से मिल में रखा चना सहित अन्य सामग्री खाक हो गई। आग आयल टैंक तक पहुंच गई। लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।सूचना पर अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच आधा घंटा मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मिल मालिक भूपेंद्र साहू ने बताया कि वह शादी समारोह में गए थ...