फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर कस्बे में घने कोहरे के कारण मिनरल ऑयल से भरा एक छोटा टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इससे लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से टैंकर को सीधा कराया गया। मिनरल ऑयल की जांच के लिए सप्लाई विभाग को सूचित किया गया है। सप्लाई इंस्पेक्टर सुबोध, अभिषेक मिश्र, खाद्य विभाग के वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। ऑयल के जांच के लिए सैंपल लिए। टैंकर मझोला से फतेहपुर जा रहा था। घने कोहरे में अनियंत्रित होने के चलते घटना हुई। करीब इसमें दो हजार लीटर ऑयल था। जिलापूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि टैंकर में मिनरल ऑयल था, जिसका उपयोग पेंट में थिनर के रूप में होता है। डीजल व पेट्रोल नहीं था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...