नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए उसकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। दिनभर धूल, मिट्टी, पसीने और प्रदूषण के संपर्क में रहने से त्वचा पर गंदगी और अतिरिक्त तेल जमा हो जाता है। ऐसे में फेस वॉश से रोजाना चेहरा साफ करना स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा है। आजकल बाजार में अलग-अलग स्किन टाइप के हिसाब से कई तरह के फेस वॉश मिलते हैं। इनमें नीम और हल्दी वाले फेस वॉश से लेकर सैलिसिलिक एसिड, नियासिनमाइड, कोजिक एसिड, विटामिन सी और काओलिन क्ले वाले प्रोडक्ट शामिल हैं। कुछ फेस वॉश मुंहासों और अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने के लिए बनाए गए हैं, तो कुछ डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और डलनेस कम करने पर ध्यान देते हैं। वहीं, मेकअप हटाने और चेहरे की गहराई से सफाई करने वाले क्लींजिंग फोम भी बाजार में मौजूद हैं। अगर आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार...