जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- जमशेदपुर। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ऑब्जर्वेशन होम में बच्चों एवं स्टाफ के साथ गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर योग शिक्षिका पूनम वर्मा, समाजसेवी मनदीप कौर एवं नवराज सिंह के द्वारा बच्चों के बीच फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों के साथ केक कटिंग भी की गई तथा उन्हें महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अनुशासन के विचारों को अपनाने एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।गांधी जयंती के अवसर पर बच्चों, अधिकारियों, सभी स्टाफ एवं सफाई कर्मियों ने मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: गांधी जयंती पर हुई विभिन्न प्रतियोगिता कार्...