नई दिल्ली, मार्च 16 -- इटली की मशहूर सुपरबाइक कंपनी डुकाटी (Ducati) ने भारत में अपनी पहली मोटोकॉस बाइक डुकाटी Desmo450 MX (Ducati Desmo450 MX) लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत Rs.17.23 लाख रखी गई है। इस बाइक के साथ डुकाटी (Ducati) ने पहली बार भारत में ऑफ-रोड रेसिंग और मोटोकॉस सेगमेंट में कदम रखा है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जबकि डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होने वाली है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बनी ये कार, फरवरी में फिर बनी नंबर-1मोटोकॉस रेसिंग के लिए खास बनाई गई बाइक नई डुकाटी Desmo450 MX (Ducati Desmo450 MX) को खास तौर पर ऑफ-रोड रेसिंग और मोटोकॉस ट्रैक के लिए तैयार किया गया है। यह डुकाटी (Ducati) की रेगुलर रोड सुपरबाइक्स से बिल्कुल अलग है। इस बाइक क...