नई दिल्ली, अगस्त 25 -- महिंद्रा देश की सबसे भरोसेमंद और बड़ी SUV निर्माता कंपनियों में से एक है। कंपनी न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपनी दमदार गाड़ियों का झंडा गाड़ रही है। भारतीय मार्केट में पेट्रोल और डीजल (ICE) सेगमेंट के अंदर सबसे ज्यादा 4x4 और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) ऑप्शन देने वाला महिंद्रा इकलौता भारतीय ब्रांड है। अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने के लिए कंपनी जल्द ही मार्केट में 3 नई ऑल-व्हील ड्राइव और 4x4 कैपिसिटी वाली SUV उतारने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- खरीदनी है नई इलेक्ट्रिक कार? मारुति, हुंडई और किआ ला रही हैं 3 किफायती eSUVThar Facelift महिंद्रा अपनी मशहूर ऑफ-रोड SUV थार को एक बार फिर नए अवतार में लाने जा रही है। नई थार में ग्रिल का न...