नई दिल्ली, जुलाई 21 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित खाद्य एवं औषधि विभाग की प्रयोगशाला ऑफिस में कार्यरत एक महिला कर्मचारी से मारपीट और गला दबाने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला कर्मचारी ने विभाग में तैनात संविदाकर्मी पर डेढ़ महीने से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अलीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-सी अलीगंज निवासी पीड़िता प्रयोगशाला में बेंच केमिस्ट के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के अनुसार बाराबंकी निवासी संविदाकर्मी आदेश यादव पिछले करीब डेढ़ महीने से उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह बार-बार मिलने और बात करने का दबाव बनाता था। मना करने पर आरोपी आत्महत्या कर उसका नाम लगाने की धमकी देता था। इस संबंध में पीड़िता के पास व्हाट्सएप चैट भी मौजूद हैं। पीड़िता का आरोप है कि ...