रामपुर, मार्च 13 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक जेसीबी चालक का शव उसके ऑफिस में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरपुरा गांव निवासी 26 वर्षीय ब्रिजेंद्र के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से चल रहे पारिवारिक विवाद का जिक्र किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.