नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- ऑफिस में लोगों के साथ अच्छे रिलेशन रखना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपनी हर बात सभी के साथ शेयर करें। कई बार हम बातचीत के दौरान ऑफिस में अपने कलीग को ऐसी बातें बता देते हैं, जिससे बाद में अपनी ही प्रॉब्लम बढ़ जाती है। ऑफिस का माहौल फ्रेंडली हो सकता है, लेकिन हर कलीग आपका करीबी दोस्त हो, ये जरूरी नहीं है। इसलिए प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा प्राइवेट रहना आपको कई बेवजह की प्रॉब्लम्स से बचा सकता है। बात छोटी हो या बड़ी, शेयर करने से पहले एक बार सोच लेना समझदारी है। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जिन्हें ऑफिस में बिल्कुल भी शेयर नहीं करना चाहिए।अपनी सैलरी की जानकारी ऑफिस में अपनी सैलरी के बारे में हर कलीग को बताने की जरूरत नहीं है। किसी की सैलरी ज्यादा या कम होने की बात ऑफिस में बेवजह गॉसिप का कारण बन...