छपरा, मई 5 -- डीएम ने किया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, दिया निर्देश जलालपुर, एक प्रतिनिधि। जिलाधिकारी विकास वैभव ने मंगलवार की शाम में जलालपुर प्रखंड का निरीक्षण किया और कई निर्देश दिया।

निरीक्षण की समीक्षा डीएम यहां जनगणना कार्य की समीक्षा के लिए हुए आए हुए थे। उन्होंने प्रखंड कार्यालय के कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। साथ ही प्रखंड कार्यालय के ऑफिस में आलमारी के ऊपर रखे गए दस्तावेजों को देख कर भड़क गए कि ये दस्तावेज यहां क्यों रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय के भवन का निर्माण किया जाना है इसकी इन दस्तावेजों की समुचित व्यवस्था की जाए या जिला में भिजवा दिया जाए। इससे पहले उन्होंने भटकेशरी पंचायत भवन में सहयोग शिविर के लिए जायजा लिया।

निर्देश और कार्रवाई उन्होंने कार्यपालक सहायक को आवेदनों को पंजी में संधारित करने व व...