लखनऊ, फरवरी 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जुटे रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रविवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में कहा कि बजट सत्र के दौरान भी सभी विधायक अपना कार्यालय खोलें और एसआईआर का काम प्रभावित न होने दें। बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री, यूपी भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और एनडीए के सहयोगी दलों के विधायक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर का काम किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होना चाहिए। आने वाले चुनावों के लिए यह बेहद जरूरी है। मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, मृतकों के नाम कटवाने और मतदाताओं के वोट स्थानांतरित करवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा फॉर्म भरवाएं। सूची में अपात्र मतदाता नहीं जुड़ने चाहिए और सभी पात्रों के नाम सूची में शामिल होने चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.