नई दिल्ली, जून 29 -- ऑफिस के काम के लिए लोगों को घंटों तक एक ही जगह पर बैठना पड़ता है। हालांकि, लगातार बैठे रहना हमारे शरीर के लिए एक 'साइलेंट किलर' की तरह काम करता है। जब हम लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, तो शरीर के कई हिस्सों पर असर होता है। खासतौर से पैरों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया (वैरिकोज वेन स्पेशलिस्ट) ने 30-60-5 रूल शेयर किया है। जिसे अपनाकर पैरों की समस्या से बचा जा सकता है। जानिए क्या है ये रूल।ज्यादा देर बैठने पर जम जाता है खून 30 मिनट तक बैठने पर खून जमा होने लगता है। आपकी पिंडली की पंपिंग बंद हो जाती है। नस के वॉल्व खुल जाते हैं। खून का बहाव धीमा हो जाता है। नुकसान चुपचाप शुरू हो जाता है। यह भी पढ़ें- लू लगने पर घबराएं नहीं बस अपनाएं दादी के नुस्खे, फटाफट फिट होने के लिए जानेंक्य...