नई दिल्ली, मई 15 -- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और EV की चार्जिंग वाली झंझट के बीच हाइब्रिड कारें शानदार ऑप्शन हैं। साल 2026 में ऑफिस जाने के लिए ये कारें ईवी (EV) से कहीं बेहतर साबित हो रही हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी जबरदस्त माइलेज और बेफिक्र ड्राइविंग है। इनमें पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर काम करते हैं। इससे रेंज खत्म होने का डर नहीं रहता। अगर आप भी अपने डेली ऑफिस रूट के लिए एक 'पैसा वसूल' गाड़ी ढूंढ रहे हैं तो ये 5 हाइब्रिड मॉडल्स आपके लिए परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं इन 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से।मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा मारुति की यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी ऑफिस जाने वालों के लिए पहली पसंद बनी हुई है। इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो मिलकर 27.97 किमी प्रति लीटर का माइल...