अमरोहा, जनवरी 4 -- अमरोहा, संवाददाता। ऑफिसर्स कॉलोनी में अर्दली के सूने मकान में हुई 37 लाख रुपये की चोरी अभी तक पहेली बनी हुई है। पुलिस को चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जिससे पीड़ित परिवार में गुस्सा है। उन्होंने अब मुख्यमंत्री दरबार में शिकायत करने की बात कही है। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जोया रोड स्थित कलक्ट्रेट ऑफिसर्स कॉलोनी के मकान नंबर ई-23 में हुई थी। यह मकान जिला न्यायालय में तैनात अर्दली रामचंद्र पांडे का है। वह अपनी पत्नी सुशीला पांडे के साथ यहां रहते हैं। रामचंद्र पांडे और उनकी पत्नी सुशीला पांडे 18 दिसंबर को अपने बेटे मनोज पांडे की तबीयत खराब होने के कारण उसे देखने देहरादून गए थे। उनके घर में ताला लगा हुआ था। परिवार की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। इसके बाद मुख्य गेट का ताला तोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.