ऑफिसर्स कॉलोनी में चला निगम का बुलडोजर
आगरा, अप्रैल 27 -- नगर निगम की टीम ने सिकंदरा क्षेत्र स्थित होली पब्लिक स्कूल के पास ऑफिसर्स कॉलोनी में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। फुटपाथ पर बने पक्के चबूतरे, गार्डन की पक्की फेंसिंग और अन्य अवैध निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार इन निर्माणों से सड़क संकरी हो गई थी। राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी। स्थानीय नागरिक लगातार शिकायत कर रहे थे। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने स्वयं ही सामान हटाना शुरू कर दिया। इसके अलावा नगर निगम टीम ने दयालबाग स्थित कृष्णा कॉलोनी में भी निरीक्षण किया। कई स्थानों पर अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगाए गए। संबंधित लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। अभियान का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.