बस्ती, मई 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों से अपील की है कि वे कुछ समय के लिए ऑनलाइन क्लासेस अपनाने पर विचार करें। इस अपील को लेकर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा रद्द : विद्यार्थियों को राहत, पर दोबारा तैयारी की चुनौती बढ़ीनीट परीक्षा रद्द वहीं, मंगलवार को नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द होने को लेकर भी शिक्षाविदों, शिक्षक और छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ ने इसे एक जरूरी कदम बताया, जबकि कई ने इसे मेहनती छात्रों के लिए बड़ा झटका बताया है। शिक्षकों का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए। इसके लिए प्रभावी ढंग से इस पर अंकुश लगाया जाना बहुत जरूरी है। इन दोनों मुद्दों को लेकर शिक्षा ...