बरेली, मई 11 -- ऑफलाइन तबादलों के विरोध में उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के आह्वान पर पशु चिकित्सकों ने विकास भवन में प्रदर्शन किया इससे पहले काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की। पशु चिकित्सकों ने कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सीवीओ डॉ मनमोहन पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि पारदर्शिता के लिए सरकार हर जगह ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा दे रही है, वहीं पशुपालन विभाग में चोरी-छिपे ऑफलाइन तबादले किए जा रहे हैं। महामंत्री डॉ. राजेश यादव ने कहा कि यदि व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया तो प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन किया जाएगा। डॉ. नरेश चंद्र गंगवार, डॉ. सुनैना सिंह, डॉ. सुमित, डॉ. राजीव थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...