नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- Infinix ने भारत में अपना नया बजट फोन Infinix Smart 20 HD पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे बैंक ऑफर्स के साथ 11,000 रुपए से कम की कीमत में पेश किया है। Infinix के इस फोन की खासियत इसकी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन, 5000mAh बैटरी और डुअल स्पीकर हैं। खास बात यह है कि फोन में Ultra Link फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से बिना मोबाइल नेटवर्क के कुछ दूरी तक कॉल, मैसेज, वॉयस नोट और फोटो शेयर किए जा सकते हैं। Infinix Smart 20 HD को कंपनी ने 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। लेकिन वर्चुअल RAM के जरिए RAM को 6GB तक बढ़ाने का ऑप्शन मिलता है। Infinix Smart 20 HD की कीमत Infinix Smart 20 HD के बारे में कंपनी ने प्रेस रिलीज में बताया है कि भारत में Infinix Smart 20 HD का एकमात्र 3GB रैम + 64GB स्टोर...