शामली, फरवरी 17 -- कुडाना सीएचसी में तैनात ऑप्टोमेट्रिक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर एसीएमओ, डीपीएम व चिकित्सा अधीक्षक पर मानसिक रूप से परेशान करने तथा दो माह का वेतन रोकने का आरोप लगाया है। पीडित ने डीएम से इच्छा मृत्यु की मांग की है। शहर के गांव कुडाना सीएचसी में तैनात ऑप्टोमेट्रिक रूपेन्द्र सिंह ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि एसीएमओ डा. अश्वनी, डीपीएफ आशुतोष श्रीवास्तव, व कुडाना सीएचसी अधीक्षक डा. सलीम द्वारा पिछले दो माह से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। अकारण पिछले दो माह का वेतन रोक दिया गया। जिससे बच्चों की स्कूल की फीस नहीं जा पा रही है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। स्कूल संचालकों ने फीस जमा न होने पर एडमिट कार्ड भी देने से इंकार कर दिया है। पीडित ने कहा कि खर्च न उठा पाने के कारण अब मृत्यु करने के आलावा कोई विकल्प ...