गोंडा, अप्रैल 2 -- परशदेपुर,संवाददाता। नसीराबाद कस्बा स्थिति एक निजी अस्पताल में मरीज के ऑपरेशन के लिए तय रकम से ज्यादा मांगने पर हंगामा हो गया। बुधवार रात हंगामा इतना बढ़ा कि अस्पताल संचालक को वसूले गए रुपये वापस करने पड़े। सीएमओ ने इस मामले पर अनभिज्ञता जताई है। डीह थाना क्षेत्र के अस्थएं मजरे रोखा गांव के रहने वाले विकास कुमार के पेट में दर्द की शिकायत पर उन्हें नसीराबाद कस्बा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में बीती 29 मार्च को भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने 40 हजार रुपए में पथरी का ऑपरेशन करने की बात कही। परिजनों ने 32 हजार रुपये जमा करवा दिए। बाद में मरीज को बाराबंकी के एक निजी अस्पताल भेजकर ऑपरेशन कराया गया और फिर वापस उक्त हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया। इसके बाद परिजनों से बीस हजार रुपए और जमा करने की बात कही गई। इसी बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.