आजमगढ़, जुलाई 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। 'ऑपरेशन साइबर वज्र' के तहत आजमगढ़ पुलिस ने देशव्यापी साइबर ठगी नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज 684 से अधिक शिकायतों के विश्लेषण के बाद पुलिस ने 13 प्राथमिकी दर्ज कीं और साइबर ठगी से जुड़े 10.46 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए। सीओ सिटी शुभम तोदी ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक कार, दो मोटरसाइकिल, आईफोन-16 सहित 13 हाई-एंड मोबाइल फोन, एक विदेशी सिम कार्ड, 14 एटीएम व डेबिट कार्ड, चार ब्लैंक चेकबुक, 10,520 रुपये नकद, फर्जी आधार, पैन व मतदाता पहचान पत्र, विभिन्न फर्जी कंपनियों की रबर मुहरें तथा मालदीव वर्क परमिट से संबंधित कूटरचित दस्तावेज बरामद ...